Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी, CM Mann पटियाला के पोलो ग्राउंड में लहराया तिरंगा

January 26, 2025

पंजाब में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी, CM Mann पटियाला के पोलो ग्राउंड में लहराया तिरंगा

CM Bhagwant Mann : आज पूरा देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस समारोह के लेकर राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब व अन्य राज्यों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दे कि आज गणतंत्र दिवस मौके पर मद्देनजर पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और जिला मुख्यालयों के सरकारी भवनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंतमान पटियाला में फहराएंगे तिरंगा

मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया लुधियाना में परराज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे तो वहीं सीएम भगवंत मान पटियाला में तिरंगा फहराएंगे। इनके अलावा राज्य के मंत्री भी अन्य जिलों में तिरंगा फहराएंगे।

पंजाब में गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वही हाल ही में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा था कि राज्य पुलिस सुरक्षित और शांतिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डीजीपी ने कहा था कि सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा उपाय और गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंतमान ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

उन्होंने एक्स पर लिखा कि देश के सभी नागरिकों को ‘गणतंत्र दिवस’ की शुभकामनाएँ। आज ही के दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था, जो हम सभी को समानता का अधिकार देता है। आइए अपने देश की स्वर्णिम विरासत को याद करें और इसका हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें