Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia के प्रतिनिधिमंडल ने जीता भारत का दिल, राष्ट्रपति भवन में गाया बॉलीवुड सॉन्ग कुछ-कुछ होता है…

January 26, 2025

Indonesia के प्रतिनिधिमंडल ने जीता भारत का दिल, राष्ट्रपति भवन में गाया बॉलीवुड सॉन्ग कुछ-कुछ होता है…

नई दिल्ली : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान, राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष भोज में इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड गीत ‘कुछ कुछ होता है’ गाकर इस मौके को और भी खास बना दिया। इस भोज में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री भी शामिल थे। राष्ट्रपति सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी हैं।

रक्षा और व्यापार संबंधों में नये आयाम…

इस शुभ अवसर पर भारत और इंडोनेशिया ने शनिवार को अपने रक्षा और व्यापार संबंधों को और मजबूत करने का फैसला लिया है। दोनों देशों ने मिलकर कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले किए हैं जो चीन के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच इस दौरान हुई विस्तृत बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, रक्षा विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला में तेजी लाने पर सहमति जताई गई है।

PM मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो की मुलाकात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने शनिवार को विस्तार से बातचीत की। इस बैठक में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को और गहरा करने पर जोर दिया। खासकर रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखलाओं को तेज़ करने पर विचार किया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं और वह रविवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा पर ध्यान

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत और इंडोनेशिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक नियम-आधारित व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इंडोनेशिया को भारत का महत्वपूर्ण साझेदार बताया, जो आसियान (ASEAN) देशों के समूह का सदस्य भी है।

समुद्री सुरक्षा में सहयोग

भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत दोनों देश समुद्री अपराधों की रोकथाम, खोज-बचाव कार्यों और क्षमता निर्माण में सहयोग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि समुद्री मार्गों पर स्वतंत्रता को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार सुरक्षित किया जाना चाहिए। वहीं भारत और इंडोनेशिया की बढ़ती दोस्ती ने चीन को चिंता में डाल दिया है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य ताकत बढ़ रही है, जिसे लेकर दुनिया भर में चिंताएं बनी हुई हैं। इस संदर्भ में, भारत और इंडोनेशिया का यह सहयोग एक संदेश देता है कि दोनों देश इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एकजुट हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें