Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Wilmar News : अडानी विल्मर का तीसरी तिमाही में मुनाफा 105 प्रतिशत बढ़ा, आय में 31 प्रतिशत का हुआ इजाफा

January 27, 2025

Adani Wilmar News : अडानी विल्मर का तीसरी तिमाही में मुनाफा 105 प्रतिशत बढ़ा, आय में 31 प्रतिशत का हुआ इजाफा

Adani Wilmar News : अडानी विल्मर ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी ने अक्टूबर और दिसंबर तिमाही में 410.57 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुनाफे 201 करोड़ रुपये से 105 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 16,859 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 12,828 करोड़ रुपये थी। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक 792 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग एबिटा पोस्ट किया है, जो कि सालाना आधार पर 57 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के अनुसार, फूड और एफएमसीजी वर्टकिल से आय में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि वॉल्यूम में 23 प्रतिशत का इजाफा है। खाद्य तेलों से आय में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी की ओर से पिछली पांच तिमाहियों से लगातार मजबूत मुनाफा दर्ज किया जा रहा है।

अडानी विल्मर में अपनी 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर लगभग 4,850 करोड़ रुपये जुटाए थे
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर अडानी विल्मर का शेयर 259 रुपये पर बंद हुआ। इस महीने की शुरुआत में अडानी समूह ने अडानी विल्मर में अपनी 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर लगभग 4,850 करोड़ रुपये जुटाए थे। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी अडानी कमोडिटीज एलएलपी ने गैर-खुदरा निवेशकों को अडानी विल्मर में 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के जरिए बेची थी। अडानी समूह ने 30 दिसंबर को घोषणा की थी कि वह 2 अरब डॉलर से अधिक जुटाने के लिए ज्वाइंट वेंचर में अपनी पूरी 44 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर अडानी विल्मर लिमिटेड से बाहर निकल जाएगा। इसके अलावा कंपनी में अडानी ग्रुप की बाकी बची 31 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल लिमिटेड ने खरीदने पर सहमति व्यक्त की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें