Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में अचानक गिरी 4 मंजिला इमारत, 2 लोगों की हुई मौत…अब तक 12 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

January 28, 2025

दिल्ली में अचानक गिरी 4 मंजिला इमारत, 2 लोगों की हुई मौत…अब तक 12 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

Delhi Building Collapse : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम को एक चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तक 12 लोगों को राहत एवं बचाव टीम ने बचाया है और घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

अचानक गिरी 4 मंजिला इमारत, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

दरअसल, बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम को एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई थी। इस हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस के डीसीपी ने दी पूरी जानकारी

दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि यह इमारत हाल ही में बनी थी और करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। इसमें कोई स्थायी निवासी नहीं था, केवल श्रमिकों का आना-जाना था। घटना की जांच की जाएगी और बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शाम करीब 6:52 बजे पीसीआर कॉल आई थी कि कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी में एक बिल्डिंग गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कौशिक एन्क्लेव में स्थित एक चार मंजिला इमारत का ढहना पाया गया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जताया दुख

इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जाए, प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘यह घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिए हैं कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें