Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan Weather : राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर का दौर जारी 

January 28, 2025

Rajasthan Weather : राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर का दौर जारी 
Rajasthan Weather: राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है और सीकर के फतेहपुर में सबसे कम, 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगह अति शीतलहर दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर में 2.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 3.0 डिग्री, करौली में 3.2 डिग्री, नागौर और लूणकरणसर में 3.5 डिग्री, चूरू में 3.9 डिग्री, पिलानी में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
दौसा, सिरोही और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, अंता में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें