Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Election : माउंटेन मैन के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन, ये बड़े नेता भी पार्टी में हुए शामिल

January 28, 2025

Delhi Assembly Election : माउंटेन मैन के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन, ये बड़े नेता भी पार्टी में हुए शामिल

Mountain Man’s son joins Congress ; नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। सभी दल अपने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए है। इसके साथ ही आरोप- प्रत्यारोप का खेल भी चल रहा है। बता दें कि दिल्ली में एक चरण में 5 फरवरी को चुनाव होने है। वहीं मतगणना 8 फरवरी को होनी है। बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी में कई बड़े नेता शामिल हुए। इनमें भगीरथ मांझी, डॉ. जगदीश प्रसाद, निशांत आनंद, अली अनवर और निगहत अब्बास जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इन नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन किया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

भगीरथ मांझी का कांग्रेस में शामिल होना

भगीरथ मांझी, जो प्रसिद्ध ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र हैं, आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। भगीरथ मांझी ने इस मौके पर कांग्रेस की नीतियों का समर्थन किया और बीजेपी की आलोचना की। इसके साथ ही निशांत आनंद ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन्होंने 2024 में आप के पार्टी से चुनाव लड़ा था। इसके साथ ही ये पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके है। आज मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी की विचारधार को स्वीकार किया और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

अली अनवर का कांग्रेस में Joining

वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पूर्व जेडीयू सांसद अली अनवर भी आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अली अनवर ने बीजेपी की राजनीति को निशाना बनाते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब कट्टरता और विभाजन की राजनीति को खत्म करना चाहिए। उनका मानना है कि बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन

वहीं इन नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर कड़ा हमला करते हुए कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन किया। उनका कहना है कि देश की एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस की नीतियां ज्यादा प्रभावी हैं। कांग्रेस पार्टी में इन नेताओं की एंट्री से पार्टी को मजबूती मिल सकती है और आगामी चुनावों में इसे एक नई दिशा मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें