Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Lankan Navy द्वारा गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से हुए घायल, भारत ने जताई नाराजगी

January 28, 2025

Sri Lankan Navy द्वारा गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से हुए घायल, भारत ने जताई नाराजगी

Indian fishermen injured ; नेशनल डेस्क : मंगलवार सुबह श्रीलंकाई नौसेना द्वारा डेल्फ्ट द्वीप के पास गोलीबारी की घटना में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह घटना उस समय हुई जब भारतीय मछुआरे कराईकल बंदरगाह से समुद्र में मछली पकड़ने निकले थे और श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है। आइए जानते है इस घटना को विस्तार से…

गोलीबारी और गिरफ्तारियां

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 13 भारतीय मछुआरों का दल परुथी थुराई के पास मछली पकड़ रहा था, तभी श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नाव ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया। नौसेना ने आरोप लगाया कि वे समुद्री सीमा पार कर चुके थे और इस आरोप के तहत उनकी मछली पकड़ने वाली नाव और मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें पांच मछुआरे घायल हो गए।

घायल मछुआरों की स्थिति

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार 13 मछुआरों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं। इन दोनों को जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, तीन अन्य मछुआरों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भारत का विरोध और मदद का आश्वासन

भारत के विदेश मंत्रालय ने श्रीलंकाई कार्रवाई को अस्वीकार्य बताया और इसके खिलाफ औपचारिक विरोध जताया है। इस बीच, जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से मुलाकात की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस घटना से दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा और मछली पकड़ने के अधिकारों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारत ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इसके खिलाफ अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें