Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंगली जानवरों के हमलों से निपटने के लिए केंद्र-राज्य के पास पर्याप्त धन नहीं : Priyanka Gandhi 

January 28, 2025

जंगली जानवरों के हमलों से निपटने के लिए केंद्र-राज्य के पास पर्याप्त धन नहीं : Priyanka Gandhi 
Centre-State Governments : केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को जानवरों के हमलों से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से मिलने वाली धनराशि को अपर्याप्त बताया और कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष अपर्याप्त निधि का मुद्दा उठाएंगी। जिला कलेक्ट्रेट में एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका ने अपर्याप्त निधि के मुद्दे को उजागर करने का आश्वासन देते हुए यह भी कहा कि वह ‘‘कानून में बदलाव के लिए पहल नहीं करेंगी।’’
उन्होंने कहा, कि ‘मैं कानून में बदलाव के लिए पहल नहीं करूंगी, लेकिन मैं संसद में यहां के लोगों की जरूरतों को जरूर उठाऊंगी, जिसमें लोगों की सुरक्षा की सर्वोच्च आवश्यकता भी शामिल है।’’ प्रियंका ने कहा, कि ‘मैं निश्चित रूप से यह तथ्य उठाऊंगी कि यदि हमें यहां पर इससे निपटने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं मिलती है, तो उनका जीवन खतरे में रहेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र, राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों सहित सभी को मिलकर काम करना होगा क्योंकि जंगली जानवरों के हमलों की समस्या के लिए ‘‘कोई रेडीमेड समाधान’’ नहीं है।
वायनाड सांसद ने कहा कि यह कोई आसान नहीं बल्कि जटिल समस्या है। उन्होंने कहा, कि ‘इसलिए, मैं सबसे पहले यह मुद्दा उठाने जा रही हूं कि उन्हें (स्थानीय प्रशासन को) अपना काम ठीक से करने के लिए यहां बहुत अधिक धन की आवश्यकता है।’’ बैठक से पहले प्रियंका राधा के घर गईं, जिसे पिछले सप्ताह बाघ ने मार डाला था, जब वह यहां मनंतवडी गांव में प्रियर्दिशनी एस्टेट में कॉफी बीन्स इकट्ठा करने गई थी। वन अधिकारियों ने बताया कि राधा की जान लेने वाला आदमखोर बाघ सोमवार को वायनाड में मृत पाया गया और बाघ के पोस्टमार्टम से पता चला कि उसके पेट में महिला के बाल, कपड़े और एक जोड़ी बालियां मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें