Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jaipur Election : Jaipur में 14 February को होंगे पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव

January 28, 2025

Jaipur Election : Jaipur में 14 February को होंगे पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव

Jaipur Election : राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग 14 फरवरी को जयपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिये 29 जनवरी को लोकसूचना जारी की जायेगी। तीन फरवरी तक (रविवार को छोड़कर) प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। पांच फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और छह फरवरी को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से सांय पांच बजे तक मतदान होगा। 15 फरवरी को सुबह नौ बजे से जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति मुख्यालय पर पंचायत समिति सदस्य के पद के लिये मतगणना होगी। सूत्रों ने बताया कि सांभरलेक पंचायत समिति सदस्य संख्याक 13, कोटखावदा पंचायत समिति की बल्लुपुरा पंचायत, तूंगा पंचायत समिति कीे पालावाला जाटान पंचायत एवं चाकसू पंचायत समिति की थली पंचायत के सरपंच के लिये उप चुनाव होगा।

किशनपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक पांच, छह और सात के लिये उपचुनाव होंगे
सांभर लेक पंचायत समिति की जयसिंहपुरा पंचायत, कोटखावदा पंचायत समिति की बल्लूपुरा पंचायत एवं तूंगा पंचायत समिति की पालावाला जाटान पंचायत के उपसरपंच के लिए उपचुनाव होगा। सू्त्रों ने बताया कि भैसवा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 10, विजयपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 15, नटाटा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक दो, काशीपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक पांच, हरसूलिया पंचायत के पंच वार्ड संख्याक छह, हबसपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक दो, जयसिंहपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 10, बल्लुपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक एक, दो, तीन और चार में उपचुनाव होंगे। वहीं तुंगा पंचायत समिति के पालावाला जाटान पंचायत के पंच वार्ड संख्याक एक से सात तक के साथ साथ किशनपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक पांच, छह और सात के लिये उपचुनाव होंगे।

मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही मतगणना होगी
सरपंच एवं पंच के लिये 29 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोकसूचना जारी की जायेगी। पांच फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किये जाएंगें। छह फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तो वहीं, छह फरवरी को ही अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि छह फरवरी को नाम वापसी के निर्धारित समय के तुरंत पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। चौदह फरवरी को सुबह आठ बजे से सांय पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही मतगणना होगी। इसी प्रकार उपसरपंच के चुनाव के लिये 15 फरवरी को समस्त आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुये मतदान होगा और मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना होगी। उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी तुरंत प्रभाव से लागू हो गयी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें