Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनोखी घटना! 95 साल के बुजुर्ग के दाह संस्कार दौरान उसके साथ बिस्तर में छुपाए 3 लाख के नोट भी राख, चिता से निकले जले हुए नोटों का बंडल

January 29, 2025

अनोखी घटना! 95 साल के बुजुर्ग के दाह संस्कार दौरान उसके साथ बिस्तर में छुपाए 3 लाख के नोट भी राख, चिता से निकले जले हुए नोटों का बंडल

दीनानग: विधानसभा क्षेत्र दीनानगर के पनियाड गांव में 95 साल के एक बुजुर्ग के दाह संस्कार दौरान उसके साथ जलाए गए बिस्तर में 3 लाख रुपए जलकर राख हो गए, जिसे कथित तौर पर बुजुर्ग ने छिपाकर रखा था। इसका खुलासा तब हुआ जब 50 हजार रुपए का 500-500 रुपए का जलता हुआ बंडल चिता से बाहर गिर गया। कई नोट पहले ही जल चुके थे, हालांकि परिजन इस बारे में खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दीनानगर के गांव पनियाड के एक बुजुर्ग (95) की मौत हो गई, वह एक किसान था और उनका बेटा एक सरकारी कर्मचारी है। पिता के खाते में अच्छी खासी रकम जमा थी, लेकिन परिवार को नहीं पता था कि बुजुर्ग ने उसमें से 3 लाख रुपए निकालकर अपने पास रख लिए हैं। सोमवार को उनकी मृत्यु के बाद, बुजुर्ग व्यक्ति का उनके परिवार ने अंतिम संस्कार किया और उनके कपड़े और बिस्तर भी उनके साथ जला दिए गए।

इसी बीच परिवार के एक सदस्य की नजर जलते हुए बिस्तर के तकिए से गिरे 50 हजार रुपए के बंडल पर पड़ी, जो बुरी तरह जल चुका था। परिवार ने आगे की जांच करनी चाही, लेकिन तकिए में रखे बाकी पैसे पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। पैसे मिलने के बाद जब परिवार वालों ने बुजुर्ग के बैंक खाते की कॉपी चैक की तो पता चला कि उनके पास 3 लाख रुपए थे, जो उनकी चिता के साथ ही जलकर राख हो गए। यह अनोखी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें