Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने महाकुंभ में भगदड़ की स्थिति पर CM Yogi से की बात

January 29, 2025

PM Modi ने महाकुंभ में भगदड़ की स्थिति पर CM Yogi से की बात

PM Modi Spoke to CM Yogi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ जैसी घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और तत्काल सहायता उपाय करने को कहा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अब तक आदित्यनाथ से 3 बार बात कर चुके हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ मेले में स्थिति के बारे में योगी जी से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने को कहा।’’ अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के दौरान बुधवार तड़के संगम पर एक अवरोधक टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। इस दौरान मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए लाखों तीर्थयात्री उमड़ पड़े।

घटना के मद्देनजर अखाड़ों ने मौनी अमावस्या के लिए अपने पारंपरिक अमृत स्नान को रद्द कर दिया, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम और मेला क्षेत्र के अन्य घाटों पर डुबकी लगाते देखे गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें