Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए Shreyas Talpade ने जताया फैंस का आभार, बोले- तहे दिल से शुक्रिया

January 29, 2025

जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए Shreyas Talpade ने जताया फैंस का आभार, बोले- तहे दिल से शुक्रिया

Shreyas Talpade : अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने जन्मदिन पर प्रशंसकों और दोस्तों से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अभिनेता ने बताया कि प्रशंसकों का यही प्यार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने दोस्तों और प्रशंसकों का आभार जताने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ अभिनेता ने कैप्शन में ‘‘तहे दिल से शुक्रिया’’ के साथ लिखा, ‘‘आपके प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया! कॉल हो, ट्वीट हो या डीएम (डायरेक्ट मैसेज) हो, आपकी शुभकामनाएं और विचार से भरे मैसेज मेरे लिए दुनिया से बढ़कर हैं।’’

अभिनेता ने आभार जताते हुए बताया कि उन्हें इसी प्यार की वजह से जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा और ताकत मिलती है। उन्होंने आगे लिखा, ‘‘यह जुड़ाव, यह प्यार, वही है जो मुझे आगे बढ़ाता है। यही वह चीज है जिसके लिए मैं जीता हूं। आप सभी को ढेरों प्यार।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

श्रेयस तलपड़े ने अपने करियर के दौरान बड़े पर्दे पर कई शानदार किरदार निभाकर एक अलग पहचान बनाई। अभिनेता ने अभिनय के साथ ही साल 2017 में फिल्म पोस्टर बॉयज से निर्देशन डेब्यू किया था।

भारतीय सिनेमा के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक श्रेयस तलपड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हालिया रिलीज कंगना रनौत की इमरजेंसी में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया था।

श्रेयस तलपड़े के पास ‘हाउसफुल 5’ है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे।

हाउसफुल 5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े और अक्षय कुमार के साथ अभिनेता फरदीन खान, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, और सौंदर्या शर्मा भी अहम भूमिका में हैं।

हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक ही फ्रेम में हाउसफुल 5 के कई सितारे नजर आए थे। जानकारी के अनुसार फिल्म में मनोरंजन, कॉमेडी के साथ एक्शन का पुट भी दर्शकों को मिलेगा। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें