Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

One Ring Missed Call Fraud : Mumbai Police ने ‘One Ring’ missed call को लेकर जारी किया अलर्ट

January 29, 2025

One Ring Missed Call Fraud : Mumbai Police ने ‘One Ring’ missed call को लेकर जारी किया अलर्ट

One Ring Missed Call Fraud : महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक अलर्ट जारी कर नागरिकों को ‘वन रिंग’ मिस्ड कॉल का जवाब न देने की चेतावनी दी है। पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ‘वन रिंग’ घोटाला, मिस्ड कॉल देकर धोखा देने की एक भ्रामक रणनीति है।

अगर व्यक्ति वापस कॉल करता है, तो वह प्रीमियम-रेट लाइन से जुड़ जाता है, जिससे प्रति मिनट उस पर भारी शुल्क लगता है। घोटालेबाज लक्ष्य की संपर्क सूची की प्रतिलिपि भी बना सकते हैं और यहां तक कि बैंक या क्रेडिट कार्ड विवरण जैसी संवेदनशील जानकारी भी चुरा सकते हैं अगर यह जानकारी फोन पर सेव की गई हैं।

पुलिस ने चेतावनी जारी कर कहा, च्च्इस तरह की कॉल बेलारूस, लातविया, सर्बिया, वलपरिसो, विनियस और तंजानिया जैसे देशों से आती हैं।’’ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कभी भी संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय नंबरों का जवाब न दें या न ही वापस कॉल न करें, बल्कि, उस नम्बर को तुरंत ब्लॉक कर दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें