Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में बीजेपी सरकार आने पर मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी: हर स्त्री को मिलेंगे 2500 रुपये

January 29, 2025

दिल्ली में बीजेपी सरकार आने पर मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी: हर स्त्री को मिलेंगे 2500 रुपये

नयी दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को चाँदनी चौक विधानसभा के अन्तर्गत मजनूं का टीला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर मौजूदा योजनाओं को बिना बंद किए और बेहतर, प्रभावी और सुगम तरीक़े से लागू कर जनता को लाभ पहुँचाया जायेगा।

ठाकुर ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने जनता से सिर्फ़ झूठ ही बोला है और दिल्ली को लूटा है। केजरीवाल ने दिल्ली को उसके हक़ से वंचित रखा है। इसलिए दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएँगे। इसके अलावा हम मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता और छह पोषण किट की सहायता उपलब्ध करायेंगे। ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए ऑटो ड्राइवर कल्याण बोर्ड का गठन करने के साथ ही भाजपा उन्हें 10 लाख तक का जीवन बीमा और पांच लाख तक का दुर्घटना बीमा देगी और उनके बच्चों को छात्रवृत्ति भी देगी।” उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर जरूरतमंद छात्रों को सरकारी संस्थानों में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त सहायता, आवेदन शुल्क एवं यात्रा की लागत के लिए दो बार की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर और होली-दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के साथ साथ अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए पांच रुपये में पौष्टिक भोजन भी देने का काम भाजपा सरकार करेगी।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें