Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ मेले में भगदड़ के कारणों की होगी न्यायिक जांच : योगी आदित्यनाथ

January 30, 2025

महाकुंभ मेले में भगदड़ के कारणों की होगी न्यायिक जांच : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में स्नान के लिए मंगलवार देर रात मची भगदड़ के कारणों की जांच के लिए न्यायिक जांच का आदेश दिया। भगदड में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। जांच आयोग की अध्यक्षता पूर्व न्यायमूर्ति हर्ष कुमार करेंगे और इसमें पूर्व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) बीके सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि न्यायिक जांच के साथ-साथ पूरे मामले की अलग से पुलिस जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा, पूरे मामले की तह तक जाना जरूरी है कि ऐसी घटना कैसे हुई। योगी ने कहा कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गहन जांच के लिए वीरवार को महाकुंभ का दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें