Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर से टकराया विमान….60 यात्री थे सवार, नदी में कराई गई आपातकालीन लैंडिंग, देखें VIDEO

January 30, 2025

अमेरिका में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर से टकराया विमान….60 यात्री थे सवार, नदी में कराई गई आपातकालीन लैंडिंग, देखें VIDEO

America Plane Crash: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक यात्री विमान हेलीकॉप्टर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में 60 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू अभियान जारी हो गया। आपको बता दे कि अब तक 19 शव न‍िकाले गए हैं। हालांकि अभी भी बचाव नौकाएं पोटोमैक नदी में रेस्क्यू अभियान जारी हैं।

हेलीकॉप्टर से टकराया विमान

यह विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन जा रहा था। इस दौरान यह हेलीकॉप्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाशिंगटन डीसी फायर सर्विसेज के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को हुई। इस हादसे के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

पोटोमैक नदी में कराई गई विमान की आपातकालीन लैंडिंग

विमान और हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर की वजह से यह हादसा हो गया। पोटोमैक नदी में विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इसके बाद नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य जारी है। विमान हादसे के बारे में सूचना मिलने के बाद आपातकालीन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया।

विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी। लेकिन, इस हादसे की वजह से नदी में इसकी लैंडिंग कराई गई। वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप को इस हादसे से अवगत करा दिया गया है।

कैनसस के सीनेटर जेरी मॉर्गन ने कहा कि यात्री विमान कैनसस से वाशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर आ रहा था। मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं। कृपया सभी के लिए प्रार्थना करने में मेरा साथ दें।

उधर, अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने भी इस संबंध में बयान दिया। बयान में कहा कि वाशिंगटन डीसी स्थित रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास यात्री विमान रनवे पर पहुंचने के दौरान सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था।

देखें वीडियो :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें