Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hockey India ने FIH Pro League के लिए 32 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की

January 30, 2025

Hockey India ने FIH Pro League के लिए 32 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए गुरुवार को 32 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी।कलिंगा हॉकी स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में मैदान में उतरेंगी। हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। 15 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, स्पेन, जर्मनी, आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबले होंगे। प्रत्येक टीम दो-दो मैच खलेंगी।

टीम के चयन को लेकर भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के मैचों के लिए चुनी गई टीम से मैं बेहद खुश हूं। मेरा मानना है कि यह टीम बेहतरीन खेला का प्रदर्शन करते हुए मैच जीतेगी। हम प्रो लीग में अपने अभियान को सही तरीके से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।

FIH Pro League 2024-25 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है:-

गोलकीपर:- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा और ¨प्रसदीप सिंह।

डिफेंडर:- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह,नीलम संजीप एक्सेस, वरुण कुमार और यशदीप सिवाच।

मिडफील्डर:- राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह और राजिंदर सिंह।

फारवर्ड:- अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, अंगद बीर सिंह, बॉबी सिंह धामी, शिलानंद लकड़ा, दिलप्रीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें