Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने इजरायली बंधक अगम बर्गर को किया रिहा

January 30, 2025

युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने इजरायली बंधक अगम बर्गर को किया रिहा

तेल अवीव [इज़राइल]: 7 अक्टूबर के भयानक हमले के बाद हमास द्वारा बंदी बनाए जाने के 482 दिनों बाद, इज़रायली बंधक अगम बर्गर, 20, को इज़रायल और हमास के बीच नवीनतम कैदी विनिमय के हिस्से के रूप में गुरुवार (स्थानीय समय) को गाजा में रिहा कर दिया गया।

टाइम्स ऑफ़ इज़रायल की रिपोर्ट के अनुसार, अगम बर्गर को कैद से मुक्त किए जाने के बाद इज़रायल के अंदर एक आईडीएफ सुविधा में अपने परिवार के साथ फिर से मिलाया गया।

दो अतिरिक्त इज़रायली बंदी, – अर्बेल येहौद, 29, और गादी मूसा, 80, जो अभी भी कैद में सबसे बुजुर्ग ज्ञात बंधक हैं – साथ ही पाँच थाई नागरिकों को भी आज बाद में रिहा किया जाना है।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें