Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ में माला बेचने वाली ‘वायरल गर्ल’ की चमकी किस्मत, फिल्म में मिला अभिनेत्री का रोल

January 30, 2025

महाकुंभ में माला बेचने वाली ‘वायरल गर्ल’ की चमकी किस्मत, फिल्म में मिला अभिनेत्री का रोल

इंदौर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान सुíखयों में आई एक युवती की किस्मत चमक गई है। निर्देशक सनोज मिश्र ने इस युवती को बतौर अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म में लेने की घोषणा की है। इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में रहने वाली मोनालिसा भोसले अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष की माला बेचने प्रयागराज महाकुंभ में गई थी।

महाकुंभ क्षेत्र में ली गईं उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद वह इंटरनैट पर छा गई जहां उसने अपनी खूबसूरत आंखों के कारण लोगों की तारीफ बटोरी। निर्देशक सनोज मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के एक किरदार के लिए चुना है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है और मोनालिसा इसकी दो नायिकाओं में शामिल होगी।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें