Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में हुई विमान दुर्घटना के समय नियंत्रण टॉवर में ‘सामान्य नहीं’ थी कर्मियों की संख्या : रिपोर्ट 

January 31, 2025

अमेरिका में हुई विमान दुर्घटना के समय नियंत्रण टॉवर में ‘सामान्य नहीं’ थी कर्मियों की संख्या : रिपोर्ट 
US Plane Crash : वाशिंगटन के समीप हेलीकॉप्टर और विमान की हुई टक्कर के समय हवाई यातायात नियंत्रण टावर में कर्मियों की संख्या ‘पर्याप्त नहीं’ थी। संघीय विमानन प्रशासन की प्राप्त हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि सेना के एक हेलीकॉप्टर और कंसास से आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की टक्कर के कारण दोनों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमानन दुर्घटना के बाद वे सैन्य पायलट के कार्यों की जांच कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी से कम से कम 28 शव निकाले गए। यह घटना उस समय हुई जब वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय हेलीकॉप्टर यात्री विमान के रास्ते में आ गया। विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे जबकि हेलीकॉप्टर में तीन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें