Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेरू के विदेश मंत्रालय ने की स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की प्रशंसा

January 31, 2025

पेरू के विदेश मंत्रालय ने की स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की प्रशंसा

Peru Foreign Ministry : पेरू के विदेश मंत्रालय ने 29 जनवरी को आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर पोस्ट किया और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के वर्ष 2025 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में प्रसारित “कोंडोर पासा” शीर्षक गीत की प्रशंसा की। पोस्ट में कहा गया है कि चीनी और पेरू के गायकों की भागीदारी से पेरू और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान फिर से मजबूत हुआ।

पेरू के विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्प्रिंग फेस्टिवल गाला दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो है। इसमें पेरू के कलाकार और चीन के संगीतकार ने एक साथ दोनों देशों के पारंपरिक गीत का संलयन संस्करण गाया। कार्यक्रम में पेरू और चीन के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों से दो समृद्ध संगीत संस्कृतियों का मिश्रण और पारस्परिक सीख दिखी।

पेरू के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम ने न केवल चीनी दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि इसे दुनिया भर के प्रमुख प्लेटफार्मों पर भारी संख्या में देखा गया। कार्यक्रम में भाग लेने के जरिए पेरू ने अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया और वैश्विक दर्शकों के लिए पेरू की अनूठी संगीत संस्कृति का प्रदर्शन भी किया। इसके साथ पेरू और चीन के बीच सांस्कृतिक संपर्क भी मजबूत हुआ।

बताया जाता है कि पेरू के राष्ट्रीय टीवी स्टेशन, लैटिन टीवी, एटीवी और एंडीज समाचार एजेंसी समेत पेरू के दस से अधिक मुख्य मीडिया संस्थाओं ने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण किया और रिपोर्टिंग की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें