Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएसपीसीएल का डिप्टी चीफ इंजीनियर और लाइनमैन 50 हजार की रिश्वत लेता विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

February 1, 2025

पीएसपीसीएल का डिप्टी चीफ इंजीनियर और लाइनमैन 50 हजार की रिश्वत लेता विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) होशियारपुर के डिवीजन रेंज कार्यालय में तैनात डिप्टी चीफ इंजीनियर हरमिंदर सिंह और लाइनमैन केवल शर्मा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को मुकेरियां में पीएसपीसीएल डिवीजन कार्यालय में तैनात सीनियर कार्यकारी इंजीनियर लखवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, जो होशियारपुर के गांव हरदोथला के जगत एवेन्यू का निवासी है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी डिप्टी चीफ इंजीनियर ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और उसे आरोपी लाइनमैन केवल शर्मा को सौंपने के लिए कहा।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की अगली जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: मानसिक तनाव कम करने के लिए करें विष्णु गायत्री मंत्र का जाप, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें