China’s economic growth: चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो से मिली ख़बर के अनुसार वर्ष 2024 में, राष्ट्रीय आर्थिक विकास में चीन के सेवा उद्योग की योगदान दर 56.2 प्रतिशत है। सेवा उद्योग का अतिरिक्त मूल्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 56.7 प्रतिशत रहा, जो वर्ष 2023 की तुलना में 0.4 प्रतिशत अंक अधिक है। सेवा उद्योग चीन की आर्थिक वृद्धि को गति देने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
हाल के कई वर्षों में, चीन के आधुनिक सेवा उद्योग की अग्रणी भूमिका लगातार मजबूत होती रही है, जिससे नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के त्वरित विकास और वास्तविक अर्थव्यवस्था की बेहतर सेवा के लिए मजबूत समर्थन मिला है। वर्ष 2024 में, सूचना प्रसारण, सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं, पट्टे और व्यावसायिक सेवाओं, और वित्तीय उद्योगों के अतिरिक्त मूल्य में वर्ष 2023 की तुलना में क्रमशः 10.9 प्रतिशत, 10.4 प्रतिशत और 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसने कुल मिलाकर सेवा के अतिरिक्त मूल्य को 2.3 प्रतिशत की वृद्धि लायी। साथ ही, आधुनिक सेवा उद्योग और उन्नत विनिर्माण उद्योग गहराई से एकीकृत हैं, जिससे औद्योगिक श्रृंखला का विस्तार और मूल्यवर्धन हो रहा है और बुद्धिमत्ता और डिजिटलीकरण के स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के सेवा उद्योग सर्वेक्षण केंद्र के निदेशक फेंग योंगथाओ ने कहा कि वर्ष 2024 में, चीन के सेवा उद्योग ने तेजी से विकास हासिल किया, परिवर्तन और उन्नयन में स्पष्ट परिणाम के साथ, बाजार की उम्मीदों में सुधार जारी रहा, और सकारात्मक रुझान सामने आते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)