Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रवांडा सर्मिथत विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में 773 की मौत: कांगो

February 2, 2025

रवांडा सर्मिथत विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में 773 की मौत: कांगो
Rwanda-backed rebels: पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा और उसके आस-पास के इलाकों में रवांडा सर्मिथत विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में एक सप्ताह में 773 लोग मारे गए हैं। कांगो के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विद्रोहियों ने गोमा पर कब्जा कर लिया था और वह अन्य क्षेत्रों पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे जिसे सेना ने काफी हद तक नाकाम कर दिया और कुछ गांवों पर नियंत्रण हासिल कर लिया।
कांगो सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने राजधानी किंशासा में संवाददाताओं को बताया कि 773 लोगों के मारे जाने और 2,880 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विद्रोहियों की ओर से पानी, बिजली आपूíत सहित बुनियादी सेवाओं को बहाल करने का वादा किए जाने के बाद शनिवार को सैकड़ों गोमा निवासी शहर लौट रहे थे।
उन्होंने हथियारों के मलबे से अटे पड़े इलाकों को साफ किया। स्थानीय निवासी जीन मार्कस ने कहा, ‘‘मैं थक गया हूं और नहीं जानता कि कहां जाऊं। हर ओर सिर्फ मातम है।’’ जीन के एक रिश्तेदार की संघर्ष में मौत हो गई है। कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र पर कब्जा करने की होड़ में लगे 100 से अधिक हथियारबंद समूहों में ‘एम23’ सबसे ताकतवर है। इस क्षेत्र में खनिज का विशाल भंडार हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार, इस समूह को पड़ोसी देश रवांडा के सैनिकों का समर्थन प्राप्त है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें