Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Budget 2025 : बजट कई मायनों में हितकारी, समाज के हर वर्ग का रखा गया ख्याल : Madan Rathore

February 2, 2025

Budget 2025 : बजट कई मायनों में हितकारी, समाज के हर वर्ग का रखा गया ख्याल : Madan Rathore

Budget 2025 : भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को जोधपुर दौरे पर हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बजट 2025-26 की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बजट में युवा, गरीब, महिला और किसान वर्ग हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा नेता मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है, उसमें समाज के सभी वर्गों, खासकर युवा, गरीब, महिला और किसान के हितों को ध्यान में रखा गया है। यह पूरे देश के विकास का बजट होगा। यह देश-प्रदेश के विकास का बजट है। बजट वास्तव में मध्यम वर्ग के लिए एक वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की थी कि 12 लाख रुपए की आय पर टैक्स जीरो हो जाएगा, जो बहुत बड़ी बात है। एमएसएमई के लिए भी बजट बहुत अच्छा है। उनके लोन और ब्याज दर का काफी ध्यान रखा गया है। अगर कोई कुटीर उद्योग लगाना चाहता है, तो उसे फायदा होगा। एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रावधान रखा गया है। कई मायनों में बजट काफी हितकारी है।

12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा
बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश का आम बजट पेश किया। यह पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट था। संसद में बजट को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया, जिन्होंने रिकॉर्ड लगातार आठवीं बार देश का बजट पेश किया। इस बार के बजट में मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर का विशेष ख्याल रखा गया। 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नया आयकर विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बजट में मानक कटौती के साथ 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर को लाभ पहुंचाने के लिए आयकर के स्लैब में बड़े बदलाव किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें