Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Education Minister Sunil Kumar ने बजट को बेहतरीन बताया, कहा – शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

February 2, 2025

Bihar Education Minister Sunil Kumar ने बजट को बेहतरीन बताया, कहा – शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

पटना : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अगले वित्तीय वर्ष का आम बजट लोकसभा में पेश किया। Bihar Education Minister Sunil Kumar ने इस बजट को बेहतरीन बजट बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा एक बेहतरीन बजट पेश किया गया है। इसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश के किसान हों, मध्यम वर्ग हो या उद्योग जगत के लोग हों, सब पर ध्यान दिया गया है। बजट में खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। विपक्ष द्वारा बजट की आलोचना किए जाने पर उन्होंने कहा कि जब भी कोई विपक्ष में होता है तो उन्हें अपनी बातों को रखने का मौका मिलता ही है। आप आम लोगों से भी समझ लें कि बहुत शानदार बजट पेश हुआ है।

बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई हैं
दरअसल, वित्त मंत्री सीतारमण ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-2026 का आम बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। केंद्रीय बजट में बिहार के लिए कोसी पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीटय़ूट की स्थापना, नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण, मखाना बोर्ड की स्थापना, आईआईटी पटना के विस्तार जैसी कई घोषणाएं की गईं हैं। मखाना बोर्ड के गठन से मखाना के किसानों के दिन बहुरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़े सभी स्थलों को विकसित करने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद बिहार के उन स्थलों के विकास की उम्मीद जगी है, जो महात्मा बुद्ध से जुड़े हुए हैं। बिहार के बोधगया, गया, केसरिया, नालंदा, वैशाली, राजगीर जैसे कई स्थल हैं जिन्हें अब पर्यटन के क्षेत्र में पंख लगने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें