Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का बड़ा आरोप, कहा – महाकुंभ हादसे का सच छिपा रही योगी सरकार

February 2, 2025

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का बड़ा आरोप, कहा – महाकुंभ हादसे का सच छिपा रही योगी सरकार

Dimple Yadav: मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि योगी सरकार महाकुंभ हादसे का सच छिपाने में जुटी हुई है।

इटावा में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने आई डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने रविवार शाम को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, महाकुंभ में घटी घटना को योगी सरकार छिपाने में लगी हुई है। जबकि हकीकत में हादसा बहुत बड़ा है, जिसे सरकार लगातार छिपाने में जुटी है। महाकुंभ को लेकर सरकार झूठी वाहवाही लूटने में जुटी हुई है।

डिंपल यादव ने कहा कि पूरी सरकार, पूरी मशीनरी कुंभ की घटना की कहीं ना कहीं छिपाने की कोशिश में लगी है। ये दुखद घटना है। हम सरकार से यही कहना चाहते हैं कि जो भटक रहे है, आप सुनिश्चित करिए कि परिवार को उनके परिजनों के पार्थिव शरीर मिल जाएं। उनकी पीड़ा को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ हादसे को लेकर के लगातार मीडिया की ओर से जो तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं, उनके इतर सरकार और अधिकारी सच्चाई बताने से पीछे हट रहे हैं। जो पीड़ित हैं, उनकी कोई भी मदद करने के लिए सामने आने को तैयार नहीं है। योगी सरकार का यह कृत्य वाकई में निंदनीय माना जा रहा है, लेकिन सरकार हठधर्मिता पर उतरी हुई है।

डिंपल ने अयोध्या में दलित बच्ची के साथ घटी घटना पर कहा कि उनके परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। गोरखपुर में भी दो दलित बच्चों की हत्या कर दी गई, ये दिखा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें