Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

February 3, 2025

शेयर बाजार के शरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Decline in Stock Market : एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद व्यापक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच स्थानीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

-इन शेयरों में हुआ नफा-नुक्सान 

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 731.91 अंक की गिरावट के साथ 76,774.05 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 243 अंक फिसलकर 23,239.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टूब्रो, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। टाइटन, मारुति, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर मुनाफे में रहे।

-एशियाई बाजारों के हाल 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग भारी गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत चढक़र 76.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शनिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,327.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें