Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan News : 2025 के लिए पोलियो विरोधी अभियान शुरू, PM Sharif बोले – बीमारी को पूरी तरह करेंगे खत्म

February 3, 2025

Pakistan News : 2025 के लिए पोलियो विरोधी अभियान शुरू, PM Sharif बोले – बीमारी को पूरी तरह करेंगे खत्म

Pakistan News : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देशव्यापी ‘पोलियो विरोध अभियान’ की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण एशिया से पूरी तरह से पोलियो को समाप्त करने को लेकर अपनी सरकार के संकल्प की पुष्टि की। पोलियो विरोधी अभियान के शुरुआत करने के साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि टीकाकरण अभियान 3 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत लाखों बच्चों को टीका लगाया जाएगा, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पोलियो टीम गांव देहात के दुर्गम इलाकों तक पहुंचेगी, ताकि इस बीमारी को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। हमें पूरी उम्मीद है कि हम अपनी एनर्जी को भरपूर उपयोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में लगाएंगे। शरीफ ने कहा कि पिछले साल देशभर में पोलियो के कुल 73 मामले सामने आए थे, जिसे एक बड़ी चुनौती के रूप में पेश किया गया था। इसके अलावा, अब तक पोलियो से जुड़ा केवल एक मामला सामने आया है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पोलियो को खत्म करने को लेकर अपना संकल्प दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय साझेदार एक महत्वपूर्ण कारक हैं।

वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में मल मौखिक मार्ग से फैलता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पोलियो एक संक्रमक रोग है। यह सीधे तौर पर तांत्रिक तंत्र पर हमला करता है और कई बार यह लकवे का कारण भी बनता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में मल मौखिक मार्ग से फैलता है। कई बार यह दूषित पानी और खाद्य के जरिए फैलता है। इसके शुरुआती लक्षणों में थकान, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और अंगों में दर्द शामिल हैं। 200 संक्रमण में से एक संक्रमण में लकवा होता है। आमतौर पर यह लकवा पैरों पर होता है। ऐसी स्थिति में ब्रेथिंग मसल्स (सांस लेने वाली मांसपेशियां) गतिहीन हो जाती है। लकवा पांच वर्ष से कम उम्र की आयु के बच्चों को अपनी चपेट में लेता है। हालांकि, यह बीमारी किसी भी उम्र में किसी भी व्यक्ति को लग सकती है, जिसे इसका टीका नहीं लगाया गया है। पोलियो का कोई उपचार नहीं है । इसे पोलियो वैक्सीन के जरिए रोका जा सकता है। पोलियो के लिए दो वैक्सीन उपलब्ध हैं। एक ओरल पोलियो वैक्सीन और दूसरा इनएक्टिवेटेड पोलियो( निष्क्रिय) वैक्सीन। यह दोनों ही वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावशाली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें