Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

CPC केंद्रीय समिति ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा

February 3, 2025

CPC केंद्रीय समिति ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा

इंटरनेशनल डेस्क : 3 फरवरी को, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ पर बधाई देने के लिए वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति को एक संदेश भेजा।

बधाई संदेश में कहा गया है कि पिछले 95 वर्षों में, वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्रीय मुक्ति को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए वियतनामी लोगों को एकजुट कर उनका नेतृत्व किया है, और समाजवादी निर्माण और सुधार में उल्लेखनीय और शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। खास तौर पर वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की 13वीं कांग्रेस के बाद से, वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी ने पार्टी निर्माण और सुधार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया है। वियतनाम ने राजनीतिक स्थिरता, सामाजिक शांति, जोरदार आर्थिक विकास और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय स्थिति हासिल की है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच क्रांतिकारी मित्रता और मैत्रीपूर्ण सहयोग का एक लंबा इतिहास है। दोनों देशों की जनता क्रांतिकारी संघर्ष में एक-दूसरे का समर्थन करती हैं, समाजवादी निर्माण में हाथ से हाथ मिलाकर काम करती हैं, सुधार, खुलेपन और नवाचार के रास्ते पर आगे बढ़ाती हैं तथा संयुक्त रूप से समाजवादी आधुनिकीकरण की यात्रा पर चलती हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास को बहुत महत्व देती है, और दोनों पार्टियों के सर्वोच्च नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करने के लिए वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ काम करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें