Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में चीन के सेवा व्यापार का कुल आयात-निर्यात 10 खरब डॉलर से अधिक रहा

February 3, 2025

2024 में चीन के सेवा व्यापार का कुल आयात-निर्यात 10 खरब डॉलर से अधिक रहा

China import-export: चीनी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में चीन के सेवा व्यापार में तेजी से वृद्धि हुई, और सेवा का आयात-निर्यात कुल 10 खरब डॉलर को पहली बार पार कर गया, जो कि ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। इसके साथ ही, संरचना में निरंतर सुधार हुआ है, जो विकास की विशाल क्षमता को दर्शाता है।

2024 में, चीन की कुल सेवा आयात-निर्यात राशि 75.238 खरब युआन रही, जो वर्ष 2023 की तुलना में 14.4 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें से, निर्यात 31.7556 खरब युआन रहा, जिसमें 18.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है; आयात 43.4824 खरब युआन रहा, जिसमें 11.8 फीसदी की वृद्धि देखी गयी; सेवा व्यापार में 11.7268 खरब युआन का घाटा रहा, जो वर्ष 2023 की तुलना में 31.43 अरब युआन कम है।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अन्तरराष्ट्रीय सेवा व्यापार अनुसंधान संस्थान के निदेशक ली जुन ने कहा: “चीन के वार्षिक सेवा आयात-निर्यात का यह आंकड़ा पहली बार 10 खरब डॉलर को पार कर गया है, जिसने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर को स्थापित किया है। वृद्धि की गति स्पष्ट रूप से तेज हुई है, अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता में स्थिर सुधार हुआ है, और माल एवं सेवा व्यापार के कुल आंकड़ों में इसका स्थान लगातार बढ़ता जा रहा है, जो विकास की बड़ी संभावनाएं और सक्रियता दर्शाता है।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें