Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka Chopra ने दिखाई ‘शादी के घर’ की झलक, बोलीं- ‘मेरे भाई की शादी है’

February 4, 2025

Priyanka Chopra ने दिखाई ‘शादी के घर’ की झलक, बोलीं- ‘मेरे भाई की शादी है’

Priyanka Chopra : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को ‘शादी के घर’ की झलक दिखाई।

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी मुंबई में हैं। उन्होंने शादी की तैयारियों की कई झलक शेयर की। एक तस्वीर में प्रियंका संगीत सेरेमनी में मस्ती करती नजर आईं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी सास डेनिस मिलर-जोनास और ससुर केविन जोनास सीनियर के साथ डिनर का लुत्फ उठाती नजर आईं।

प्रियंका के साथ ही उनकी बेटी मालती भी घर पर मस्ती करती दिखी। वह घर पर अन्य बच्चों के साथ ड्राइंग करती दिखीं। प्रियंका ने मालती का एक वीडियो भी शूट किया, जिसमें वह अपने मुंबई स्थित घर के बाहर बीच पर मस्ती करती नजर आई।

पोस्ट को इंस्टाग्राम शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने भाई और होने वाली भाभी को मेंशन करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘‘शादी का घर, नीलम और सिद्धार्थ इसकी शुरुआत कल से होगी..मेरे भाई की शादी है।‘‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अभिनेत्री ने कैप्शन में अपनी मां को मेंशन करते हुए आगे लिखा, ‘‘संगीत के अभ्यास से लेकर फैमिली जैम तक। मधु चोपड़ा, घर पर आकर बहुत अच्छा लगा, मेरा दिल बहुत खुश है और मेरा शेड्यूल भी। किसने कहा कि शादी आसान होती है लेकिन बहुत मजेदार होती है! शादी और प्रोग्राम को लेकर उत्साहित हूं मुझे बेसब्री से इंतजार है।‘

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और इसे कैप्शन दिया था, ‘‘मेरी जान के साथ मुंबई।’’

प्रियंका का इंस्टाग्राम उनकी एक से बढ़कर एक पोस्ट से भरा पड़ा है। भाई की शादी से वह लगातार नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में शेयर किए गए एक पोस्ट में बताया था कि उनकी अकादमी पुरस्कार-नामांकित फिल्म ‘अनुजा’ 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया था, जिसमें फिल्म के कुछ हिस्से हैं, जिसमें वह एक कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करती दिखी थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें