Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra News : 26.18 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार 

February 5, 2025

Maharashtra News : 26.18 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार 

Maharashtra drugs seized : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार करके उसके पास से 26.18 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस जांच से पता चला कि वह व्यक्ति भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

26.18 लाख रुपये की मादक पदार्थ बरामद

स्थानीय पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने सोमवार को वसई इलाके में विजयलक्ष्मी नगर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने कहा कि तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 20.99 लाख रुपये मूल्य का 1.497 किलोग्राम इफेड्रिन और 5.19 लाख रुपये मूल्य की 17.3 ग्राम कोकीन जब्त की।

 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि घाना मूल का नाइजीरियाई नागरिक भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहा। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें