Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Budget Session का पांचवा दिन, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में जवाब देंगे PM मोदी

February 6, 2025

Budget Session का पांचवा दिन, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में जवाब देंगे PM मोदी

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। उन्होंने लोकसभा में पहले ही जवाब दे दिया है। यह भाषण शाम के करीब पांच बजे होने की संभावना है। इस दौरान विपक्ष की ओर से जोरदार हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर बहस की मांग कर रहा है। बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रही थी।

बजट सत्र का पहला चरण और चर्चा

बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू हुआ था और यह 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, जो 3 फरवरी से शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 4 फरवरी को जवाब दिया था। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया और पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

आज संसद में सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जा सकता है। भाजपा सांसदों का आरोप है कि इन दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को नोटिस दिया गया है। इन नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति के पद की गरिमा को गिराने का प्रयास किया।

बजट सत्र का समय और भविष्य की कार्यवाही

बजट सत्र के पहले चरण की कार्यवाही 13 फरवरी तक चलेगी, जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 10 मार्च से 14 अप्रैल तक होगी। इस दौरान कुल 16 बिलों को पेश किया जा सकता है। 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था, और 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। अब पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें