Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh News : डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की मौत

February 6, 2025

Himachal Pradesh News : डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की मौत

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हिमाचल में डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को देखकर अस्पताल में मौजूद हर किसी की आंखे नम कर दी। वहीं, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि मृतक महिला के पहले से 4 बच्चे थे। इन 4 बच्चों के सिर से भी मां का साया उठ गया। ये दुखद घटना बुधवार को जिला सिरमौर के नाहन स्थित डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सामने आई। सिरमौर जिले में न केवल एक मां ने अपने नवजात को खो दिया बल्कि उसके साथ खुद भी हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई। डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की भी मौत हो गई। इस घटना में मृतक महिला के पति ने जहां अपनी संतान को खो दिया, तो वहीं जीवनसंगिनी के भी इस दुनिया से चले जाने के बाद उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ऑपरेशन से पहले ही महिला की डिलीवरी हो गई

एक गर्भवती महिला बीनू (उम्र 34 साल) को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत इतनी गंभीर थी कि बीनू को नाहन रेफर किया गया। बता दें कि महिला की प्रीमैच्योर डिलीवरी थी। लिहाजा यहां महिला के ऑपरेशन (सिजेरियन) की तैयारी की गई। महिला को ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट ही किया जा रहा था कि ऑपरेशन से पहले ही महिला की डिलीवरी हो गई, लेकिन हैवी ब्लीडिंग के कारण प्रसूति महिला ने दम तोड़ दिया और बच्चा भी मृत अवस्था में पैदा हुआ। पत्नी और बच्चे की मौत की खबर सुनते ही महिला के पति सुरेश और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महिला की ये पांचवी डिलीवरी थी, ऐसे में 4 बच्चों के सिर से हमेशा-हमेशा के लिए मां का साया उठ गया। मां की मौत के बाद बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें