Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री गिरा नीचे

February 6, 2025

कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री गिरा नीचे

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी कश्मीर में शुष्क मौसम के पूर्वानुमान के बीच ठंड का प्रकोप जारी है एवं प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग के सभी मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे छह और शून्य से नीचे 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शुष्क मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

नौ फरवरी को अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि 10-11 फरवरी से आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं तथा अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। इसी तरह 12-14 फरवरी से शुष्क मौसम की स्थिति फिर से लौट सकती है तथा 15-16 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :- गाजियाबाद में रेप और हत्या का इनामी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें