Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaya Re Toofan Song: फिल्म छावा का गाना ‘Aaya Re Toofan’ हुआ रिलीज, Vicky Kaushal का दिखा धांसू अवतार

February 7, 2025

Aaya Re Toofan Song: फिल्म छावा का गाना ‘Aaya Re Toofan’ हुआ रिलीज, Vicky Kaushal का दिखा धांसू अवतार

Aaya Re Toofan Song: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म छावा का गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज हो गया है। फिल्म छावा के ट्रेलर और पहले गाने जाने तू को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, मेकर्स ने ‘छावा’ का दूसरा गाना ‘आया रे तूफ़ान’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को ए.आर. रहमान और वैशाली सामंत ने अपनी आवाज़ दी है।

इरशाद कामिल और क्षितिज के भावपूर्ण बोलों के साथ,‘आया रे तूफ़ान’ मराठी लोक तत्वों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लेज़मि की लय से भरपूर है। ए.आर. रहमान ने कहा कि आया रे तूफ़ान एक युग का आह्वान है। यह छत्रपति संभाजी महाराज की अडिग भावना को एक शानदार श्रद्धांजलि है। विक्की कौशल ने कहा, आया रे तूफ़ान यह हमारे लिए सिर्फ एक गाना नहीं था, यह एक जिम्मेदारी थी, एक आह्वान था।

‘आया रे तूफ़ान’एक बहुत बड़ी उपलब्धि है – एक ऐतिहासिक प्रतीक का राज्याभिषेक, और इसे जीवंत करने में सक्षम होना शब्दों से परे एक सौभाग्य है। मुङो गर्व है कि महान ए.आर. रहमान सर ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली रचना और दमदार आवाज़ के साथ इस गान को आगे बढ़ाया है, जो बेमिसाल बहादुरी के युग का आह्वान करता है।

इरशाद कामिल ने कहा, एक कलात्मक प्रयास से कहीं ज़्यादा, ‘आया रे तूफ़ान’ के बोल लिखना इतिहास की तीर्थयात्र थी। निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने कहा,आया रे तूफ़ान एक योद्धा की भावना का पुनरुत्थान है, छत्रपति संभाजी महाराज की अदम्य इच्छाशक्ति की एक संगीतमय झलक है। गायिका वैशाली सामंत ने कहा, मैं ए.आर. रहमान सर की बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और उनके साथ इस खास गाने का हिस्सा बनीं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म छावा में विक्की कौशल ,रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है।

इस फिल्म में विक्की कौशल,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें