Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनाव नतीजों से पहले ‘AAP’ में बड़ी हलचल, Arvind Kejriwal ने बुलाई अहम बैठक

February 7, 2025

चुनाव नतीजों से पहले ‘AAP’ में बड़ी हलचल, Arvind Kejriwal ने बुलाई अहम बैठक

Arvind Kejriwal Calls Important Meeting : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी हलचल मच गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी 70 उम्मीदवारों की एक अहम बैठक बुलाई है, जो शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होगी। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले हो रही है और इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि यह ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों के बीच बुलाई गई है।

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले ‘आप‘ के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 15-15 करोड़ रुपए की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कुछ एग्जिट पोल में किसी पार्टी को 55 से अधिक सीटें मिल रही हैं, तो फिर हमारे उम्मीदवारों को तोड़ने के लिए फोन क्यों किए जा रहे हैं? उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये सर्वे फर्जी हैं और इनका इस्तेमाल उम्मीदवारों को मानसिक रूप से प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

Arvind Kejriwal Calls Important Meeting
Arvind Kejriwal Calls Important Meeting

दिल्ली में चुनाव आयोग और प्रशासन मतगणना को लेकर सतर्क है। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, जहां 24 घंटे तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। राजधानी के 19 स्थानों पर कुल स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक स्ट्रांग रूम शामिल है। इस बैठक में केजरीवाल और ‘आप‘ के अन्य नेता चुनाव नतीजों से पहले उम्मीदवारों को एकजुट रखने और भाजपा के कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ से निपटने की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें