Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत : घरेलू मांग को प्रोत्साहित कर लोगों की आजीविका में सुधार

February 7, 2025

तिब्बत : घरेलू मांग को प्रोत्साहित कर लोगों की आजीविका में सुधार

Tibet : चीन का शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश एक विशेष क्षेत्र है। अपने विशेष प्राकृतिक वातावरण से तिब्बत का आर्थिक विकास लंबे समय से धीमा रहा है। लेकिन अब तिब्बत भी अपने स्वयं के संसाधनों और विकास विधियों के माध्यम से सतत आर्थिक विकास कायम किया है। और तिब्बत ने भी देश के दूसरे क्षेत्रों की तरह घरेलू मांग को तेजी से बढ़ाकर उपकरण अद्यतन और उपभोक्ता वस्तुओं के ट्रेड-इन नीति से बाजार का विस्तार किया है, जिससे लोगों की आजीविका में सुधार को काफी बढ़ाया गया है।

तिब्बत की औसत ऊंचाई 4,000 मीटर से अधिक है। इसके प्राकृतिक वातावरण में तेज सौर विकिरण, लंबी धूप, दिन और रात के बीच बड़ा तापमान अंतर है। तिब्बत में आर्थिक विकास के लिए पहली प्राथमिकता पारिस्थितिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 2024 में तिब्बती सरकार ने अपनी कार्य रिपोर्ट में प्रस्ताव दिया कि लोगों की आजीविका में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे जुड़ी 21 परियोजनाओं को लागू करने के लिए 12.14 बिलियन युआन की धनराशि की व्यवस्था की गई। उदाहरण के लिए, ल्हासा में हाल ही में खोला गया वांगफुजिंग शॉपिंग सेंटर स्थानीय उपभोक्ताओं को बड़े शहर की आधुनिक जीवन शैली का अनुभव करने की अनुमति देता है। इस शॉपिंग सेंटर का कुल निर्माण क्षेत्र 302,000 वर्ग मीटर है, वाणिज्यिक निर्माण क्षेत्र 220,000 वर्ग मीटर है, और यह 1,300 पार्किंग स्थान प्रदान कर सकता है। जिसके खुलने से 5,000 से अधिक नौकरियां पैदा हो सकती है। प्रसिद्ध चीनी और विश्व ब्रांडों को बेचने के अलावा, यह शॉपिंग सेंटर तिब्बती निवासियों को अधिक समृद्ध जीवन और मनोरंजन विकल्प प्रदान करने के लिए कई तिब्बती स्थानीय विशिष्ट उत्पाद भी पेश करता है।

केंद्र सरकार की उपकरण नवीनीकरण और नई वस्तुओं के लिए उपभोक्ता वस्तुओं के ट्रेड-इन की नीति लागू करने के लिए, तिब्बत के विभिन्न क्षेत्रों ने ऑटोमोबाइल, घरेलू उपकरणों आदि उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापार को जोरों पर बढ़ावा दिया है। जैसे तिब्बत के छांगतु शहर की सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2024 तक कई मिलियन युआन की पूंजी लगायी। उधर मिलिन शहर ने पारिवारिक फार्म प्रदर्शनों को बढ़ाकर अच्छे सामाजिक और आर्थिक लाभ प्राप्त किये हैं। अपने आधुनिकीकरण अभियान में, तिब्बत ने निवेश का विस्तार करने के लिए कई उपाय किए हैं और व्यापारिक माहौल में सुधार किया है। आर्थिक विकास के नए युग में, तिब्बत सक्रिय रूप से घरेलू मांग के विस्तार की कोशिश करता है और नए शहरीकरण और व्यापक ग्रामीण पुनरोद्धार का समन्वय करता है, और इसके मुद्देनजर निवासियों के आवास और ऑटोमोबाइल खपत जैसे का समर्थन करने के लिए वित्तीय सेवाओं में सुधार भी किया गया है।

 तिब्बत में लोगों की आजीविका में सुधार सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि कई ठोस परियोजनाएँ हैं। उदाहरण के लिए 2024 में तिब्बती छात्रों के लिए वित्तीय सब्सिडी के मानक को प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 5,620 युआन तक बढ़ाया गया, जिससे 746,000 छात्रों को लाभ मिला है। शहरी और ग्रामीण निवासियों के लिए बुनियादी चिकित्सा बीमा सब्सिडी को बढ़ाकर 705 युआन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष कर दिया गया, जिससे 2.8316 मिलियन लोगों को लाभ मिला है। अनाथों के लिए बुनियादी जीवन सुरक्षा मानक को अधिकतम 1,828 युआन प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष तक बढ़ाया गया, और प्रदेश में हाइडैटिड रोग, काशिन-बेक रोग, जन्मजात हृदय रोग वाले बच्चों और मोतियाबिंद सहित चार प्रकार की बीमारियों के रोगियों के लिए मुफ्त उपचार प्रदान किया जाएगा। इनके अतिरिक्त सीमावर्ती गांवों के हर निवासियों के लिए सब्सिडी भी 13,800 युआन तक बढ़ाया गया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें