Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी कस्टम नीतियों के लगातार सुधार से व्यापार और पर्यटन का तेज विकास

February 8, 2025

चीनी कस्टम नीतियों के लगातार सुधार से व्यापार और पर्यटन का तेज विकास

Rapid Growth Trade and Tourism : कस्टम को किसी भी देश में देश का द्वारभी कहा जाता है, जो आपके सामान और पार्सल को सही और सुरक्षित लाकर आप तक पहुंचाता है। खासकर उन देशों में इसका महत्व सबसे ज्यादा बढ़ जाता है जो विश्व के प्रमुख व्यापारिक और आर्धिक देश होते हैं, जिनमें चीन भी सबसे अमह माना जाता है। चीन ने पिछले कुछ सालों में अपनी कस्टम्स नीतियों और प्रक्रियाओं में लगातार सुधार किया और इसे ज्यादा से ज्यादा फ्रेंडली बनाने की कोशिश की है, जबकि कस्टम नीतियों को लेकर चीन ने कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं, जिससे देश में व्यापार और पर्यटन भी बढ़ा है। 

कस्टम नीतियों में सरलीकरण 

चीन ने बीते कुछ सालों में अपनी कस्टम नीतियों में कई व्यापक स्तर के सुधार किए हैं, चीन ने कस्टम प्रक्रियाओं को काफी सरल बनाया है, जिसमें चीन की चीन कस्टम्स स्मार्टपहल भी शामिल है। जिसका असर चीन की अंतरराष्ट्रीय पॉलिसी पर भी हुआ है। चीन ने इनबाउंड और आउटबाउंड सामान पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है, इसके लिए डिजिटल प्रक्रिया को अपनाया है, जिससे काफी हद तक लोगों को मदद मिलती है। क्योंकि इसी के जरिए पोस्टल पार्सल सुरक्षित और सही ढंग से एक से दूसरे स्तर पर पहुंचाए जाते हैं। यह कस्टम की जांच पर निर्भर करता है, जिसे चीन ने सुरक्षित और आसान बनाया है। ताकि चायना में आने वाले लोगों को अपना सामान आयात और निर्यात करने में किसी भी तरह की परेशानियां न हो। जिसके चलते चीन का अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आसान और पर्यटन सुरक्षित हुआ है। 

पर्यटक चीन की तरफ आर्कषित 

बीते कुछ सालों में चीन की तरफ विदेशी पर्यटक भी तेजी से आर्कषित हुए हैं, जिसके चलते चीन की नीतियों की सराहना भी हुई है, क्योंकि चायना एक बार फिर से अपनी सीमाओं को खोला है, ताकि दूसरे देशों के लिए चीन की यात्रा आसान और सुलभ हो सके। चीन ने वीजा की जटिलताओं को भी बहुत हद तक कम करने की कोशिश की है और पर्यटकों और छात्रों के लिए नई पॉलिसी बनाई है, जिससे लोग चीन की तरफ आर्कषित होते हैं। जबकि भारत जैसे बड़े राज्यों के लिए चीन ने सीमा शुल्क को कम भी किया है। इससे पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी आसानी हो रही है, क्योंकि सीमा शुल्क की प्रक्रिया पारदर्शी होने के साथ-साथ आसान हो गई है। जिससे समय की बचत होती है और चीन की मार्केट वेल्यू भी दुनिया में बढ़ रही है। 

चीन की कस्टम नीतियों की सराहना 

बीते कुछ समय में चीन ने अपनी कस्टम नीतियों में काफी बदलाव किया है, क्योंकि चीन की पर्यटन नीतियों में संख्या भी तेजी से बढ़ी है, यही वजह है कि चीन की नीतियों की सराहना हो रही है। चीन दूसरे देशों से व्यापार करते समय अपनी कस्टम नीतियों को बेहद सरल और पारदर्शी बनाकर रखे हुए हैं। जिससे व्यापारिक मार्गों में भी किसी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं, खास तौर चीन उन देशों पर विशेष ध्यान दिया है, जहां के पर्यटक ज्यादा से ज्यादा संख्या में चीन आते हैं। जिसमें चीन की टैक्स रिफंड नीति भी शामिल हैं, वहीं , कस्टम्स क्लियरेंस में तेजी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सरल ट्रेवलिंग, आसान बिजिट, गाइट सभी पर चीनी सरकार पूरा ध्यान देती है। इन्ही सब नीतियों से चीन की कस्टम नीतियां सरल हुई हैं। 

चीन ने दुनियाभर में अपनी कस्टम नीतियों का एक तरह प्रचार भी किया है, जबकि दूसरे देशों के साथ आदान-प्रदान भी किया है। यह पहल न केवल एक देश के अधिकारियों की दूसरे देश के अधिकारियों पर सहयोग को बढ़ाती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में पारदर्शिता को बढ़ावा देती है, जिससे एक देश से दूसरे देश में आयात-निर्यात केवल सरल होता है। इससे व्यापार भी पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और एक देश को दूसरे देश से फायदा भी होता है। इन नीतियों से यह समझा जा सकता है कि चीन ने अपनी कस्टम नीतियों में उपयोगी बदलाव किया है। 

चीन के व्यापार और पर्यटन क्षेत्र को मदद 

चीन की अंतरराष्ट्रीय कस्टम नीतियों से यह समझा जा सकता है कि यह न केवल चीन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ा रही हैं, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी चीन की तरफ आर्कषित कर रही हैं। इससे चीन को आने वाले समय में भी मदद मिलेगी और दुनिया में दूसरे देशों के साथ व्यापारिक, पर्यटन के क्षेत्र में अपने संबंधों को सुधारने में मदद मिलेगी साथ ही साथ आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले समय में चीन अपनी अंतरराष्ट्रीय कस्टम नीति को और भी सरल करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  (लेखक—दिव्या तिवारी)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें