Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

तकनीकी नवाचार ने चीनी पारंपरिक लालटेन महोत्सव में डाली नई शक्ति

February 9, 2025

तकनीकी नवाचार ने चीनी पारंपरिक लालटेन महोत्सव में डाली नई शक्ति

Chinese traditional Lantern Festival: लालटेन महोत्सव चीन का एक महत्वपूर्ण पारंपरिक त्यौहार है, जो हर वर्ष प्रथम चंद्र मास के पंद्रहवें दिन होता है। यह दिन पुनर्मिलन और आशा का प्रतीक है तथा लोगों की बेहतर जीवन की चाहत को दर्शाता है। लालटेन महोत्सव का आयोजन रंगारंग होता है, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक तत्वों का समावेश होता है, लालटेन महोत्सव चीनी लोगों के दिलों में एक अनिवार्य सांस्कृतिक पर्व बन गया है।

लालटेन महोत्सव की रात को चीन का हर कोना रंग-बिरंगी लालटेनों से जगमगा उठता है। चाहे हलचल भरा शहर हो या शांत ग्रामीण इलाका, लालटेन की रोशनी लोगों को उत्सव की खुशी का एहसास कराती है। कई स्थानों पर लालटेन पहेली गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं, जिससे त्योहार का मजा बढ़ जाता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के साथ, लालटेन महोत्सव मनाने का तरीका भी लगातार नवीन होता जा रहा है। शहरों में आयोजित प्रकाश शो और आभासी वास्तविकता (वीआर) अनुभव से लोगों को एक काल्पनिक दुनिया में डूबने का मौका मिलता है। ड्रोन शो के माध्यम से रंग-बिरंगी रोशनियां हवा में नाचती हुई विभिन्न सुंदर पैटर्न बनाती हैं। उत्सव मनाने का यह नया तरीका न केवल पारंपरिक त्योहार में नई जीवंतता लाता है, बल्कि युवा पीढ़ी की भागीदारी को भी आकर्षित करता है।

साथ ही, लालटेन महोत्सव का प्रभाव भी बढ़ रहा है। चीनी संस्कृति के प्रसार के साथ, अधिक से अधिक देशों और क्षेत्रों ने इस त्योहार को मनाना शुरू कर दिया है। कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों में, चीनी समुदाय भव्य लालटेन महोत्सव समारोह का आयोजन करते हैं और स्थानीय निवासियों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं। खाद्य प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के माध्यम से लालटेन महोत्सव धीरे-धीरे एक वैश्विक सांस्कृतिक त्यौहार के रूप में विकसित हो गया है, जो विभिन्न संस्कृतियों के बीच आदान-प्रदान और समझ को बढ़ावा देता है।

प्रौद्योगिकी और परंपरा के जुड़ाव के इस युग में , लालटेन महोत्सव न केवल लोगों के लिए एकजुट होने और खुशियां साझा करने का समय है, बल्कि चीनी संस्कृति के आकर्षण को प्रदर्शित करने का एक झरोखा भी है। विश्व भर के लोग भी इस उत्सवी माहौल में पुनर्मिलन और आशा के आशीर्वाद का आनंद ले सकते हैं।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में रेप और हत्या का इनामी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें