Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकी, CM योगी संग प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

February 10, 2025

संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकी, CM योगी संग प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

महाकुंभ नगर। ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं। वह संगम में आस्था की डुबकी लगाएं। स्नान के बाद गंगा पूजन और आरती कीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अरैल घाट पहुंचे। वह संगम त्रिवेणी की तरफ जा रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचीं। जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर पक्षियों को दाना भी खिलाया। जानकारी के मुताबिक, वह अक्षयवट और हनुमान मंदिर भी जाएंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण था। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मकि, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी। इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

रविवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति करीब 8 घंटे का समय प्रयागराज में बिताएंगी। शाम 5:45 बजे राष्ट्रपति नई दिल्ली लौट आएंगी। ज्ञात हो कि महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन आस्था के साथ हिस्सा ले रहे हैं। प्रयागराज का यह महाकुंभ सनातन संस्कृति की अनंत धारा को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अजरुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे भी पवित्र स्नान कर चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें :- Himachal: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का खोला पिटारा, विभिन्न विभागों में 1550 पदों को किया मंजूर

 

ये भी पढ़ें: उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं साध्वी हर्षानंद गिरि, खुद का किया पिंडदान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें