Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Devendra Fadnavis ने Raj Thackeray से मुलाकात की, CM बोले-‘कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई’

February 10, 2025

Devendra Fadnavis ने Raj Thackeray से मुलाकात की, CM बोले-‘कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई’

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। बाद में फडणवीस ने कहा कि ठाकरे ने उन्हें अपने घर आमंत्रित किया था और बैठक के दौरान उनके बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस सुबह मनसे प्रमुख के मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क के पास स्थित आवास पर गए। बाद में फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद, ठाकरे ने मुझे फोन किया था और अपने आवास पर आमंत्रित किया था। मैंने उनसे कहा था कि मैं उनके घर आउंगा और आज मैंने उनसे मुलाकात की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दोस्ताना मुलाकात थी। यह निजी मुलाकात थी। इस बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।’’

घोटाले में संलिप्त नेताओं को सलाखों के पीछे डाला जाएगा

ठाकरे ने पिछले माह सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि पार्टी (भाजपा) ने कभी बोला था कि करोड़ों रुपये के घोटाले में संलिप्त नेताओं को सलाखों के पीछे डाला जाएगा, लेकिन उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी सवाल उठाए थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत महायुति ने शानदार जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा ने ठाकरे पर पार्टी के खिलाफ गलत सूचना प्रस्तुत करने का आरोप लगाया था और दावा किया कि उसने कभी भी समझौते की राजनीति नहीं की। मनसे प्रमुख ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था। हालांकि, राज ठाकरे की पार्टी ने पिछले साल नवंबर में राज्य विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें