Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोई योजना नहीं, बस बहाव के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं : Shreya Chaudhary

February 10, 2025

कोई योजना नहीं, बस बहाव के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं : Shreya Chaudhary

मुंबई : वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ से ख्याति पाने वाली अभिनेत्री Shreya Chaudhary का कहना है कि वह पारंपरिक करियर पथ को नहीं अपनाना चाहतीं और उन्हें विश्वास है कि सही परियोजनाएं उनके पास आती रहेंगी।

‘कमांडो’ सीरीज और लघु फिल्म ‘कंडीशंस अप्लाई’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं श्रेया इन दिनों ओटीटी मंच अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ में नजर आ रही हैं। श्रेया ने कहा, ‘‘मुझे फिल्म देखना पसंद है, लेकिन मैं अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सिनेमा जैसे तेलुगु, मलयालम, मराठी, थाई और इतालवी फिल्मों को देखते हुए बड़ी हुई हूं। अभिनेत्री के रूप में, मैं हर तरह की भूमिकाएं निभाना चाहती हूं। मेरे पास कोई निश्चित योजना नहीं है, बस बहाव के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली महसूस करती हैं कि उन्हें ‘बंदिश बैंडिट्स’ और ‘द मेहता बॉयज’ जैसी परियोजनाओं का हिस्सा बनने का मौका मिला। श्रेया ने कहा कि ‘बंदिश बैंडिट्स’ की सफलता के बाद उनके करियर ने एक नया मोड़ लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं एक अभिनेत्री के रूप में देखी जा रही हूं, जो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं बेहतरीन कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हूं। चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहती हूं और अच्छे लोगों के साथ काम करना चाहती हूं। अपने काम के लिए प्यार और सराहना मिलना अच्छा लगता है। अब यहां से सिर्फ आगे बढ़ना है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें