Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Baldota Group ने कर्नाटक में इस्पात संयंत्र के लिए 54,000 करोड़ रुपये करेगा निवेश 

February 10, 2025

Baldota Group ने कर्नाटक में इस्पात संयंत्र के लिए 54,000 करोड़ रुपये करेगा निवेश 

बेंगलुरु: कर्नाटक में वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) से पहले बालडोटा समूह ने राज्य में 54,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। बालडोटा समूह कोप्पल तालुक में 1.05 करोड़ टन सालाना उत्पादन क्षमता वाले एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए 54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। एक सरकारी बयान में कहा गया कि कंपनी मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की मौजूदगी में जीआईएम के दौरान इस आशय के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी।

इसमें कहा गया, ‘‘बालडोटा समूह के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल कुमार एन बालडोटा ने यह घोषणा की।बयान में राहुल बालडोटा के हवाले से कहा गया कि नया इस्पात संयंत्र कोप्पल में बालडोटा स्टील एंड पावर लिमिटेड (बीएसपीएल) के नाम से स्थापित किया जाएगा। राहुल बालडोटा के अनुसार, यह परियोजना कर्नाटक में इस्पात उत्पादन को काफी बढ़ावा देगी और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

उन्होंने कहा,‘‘हमारा लक्षय़ बाल्डोटा को देश की अग्रणी कंपनी बनाना है। यह परियोजना इस्पात उद्योग में कर्नाटक का गौरव बनेगी। बाल्डोटा समूह खनिज खोज, खनन, औद्योगिक गैसों, पवन ऊर्जा, पोत परिवहन और अपशिष्ट उपचार उत्पादों में अग्रणी है। समूह कर्नाटक में लौह अयस्क खदानों का भी संचालन करता है। बयान में कहा गया कि खनन में 70 साल की विरासत के साथ बालडोटा समूह को लगातार छह वर्षों तक केंद्र से पांच सितारा रेटिंग पुरस्कार मिला है।

कर्नाटक सरकार के अनुसार, कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा शिविर, स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण में योगदान करते हुए अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 20 लाख पेड़ लगाए हैं और 20 गांवों को गोद लिया है। राज्य की प्रमुख वैश्विक निवेशक बैठक (जीआईएम) ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ का आयोजन 12-14 फरवरी को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में रेप और हत्या का इनामी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें