Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra News: लोकल ट्रेन के अंदर अचानक ब्लास्ट हुआ महिला का मोबाइल, मची अफरा-तफरी….कोई हताहत नहीं  

February 11, 2025

Maharashtra News: लोकल ट्रेन के अंदर अचानक ब्लास्ट हुआ महिला का मोबाइल, मची अफरा-तफरी….कोई हताहत नहीं  
Mobile Phone Blast : महाराष्ट्र के ठाणो में एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक महिला यात्री के मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चलती ट्रेन में ब्लास्ट हुआ मोबाइल फोन 
ठाणो नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सोमवार रात आठ बजकर 12 मिनट पर कलवा स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज र्टिमनस (सीएसएमटी)-कल्याण उपनगरीय ट्रेन में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘सीएसएमटी रेलवे नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इससे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण धुआं फैल गया और रेलवे कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आग बुझाने वाले यंत्रों का इस्तेमाल किया।
धुआं उठते ही यात्रियों मच गई अफरा-तफरी
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि कम तीव्रता के धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके से डिब्बे में धुआं भर गया, जिससे कई यात्री उतरने के लिए दरवाजे की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि रेलवे पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
किसका मोबाइल हुआ ब्लास्ट, घटना की जांच शुरू 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जिस महिला के मोबाइल फोन में विस्फोट हुआ उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जा रही है। हो सकता है कि बैटरी में खराबी या कोई अन्य तकनीकी समस्या हो। यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना के कारण रेल सेवाएं बाधित नहीं हुईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें