Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pariksha Pe Charcha : Deepika Padukone ने बच्चों से कहा, अपने स्ट्रेस के बारे में माता-पिता और शिक्षकों से करें बात

February 12, 2025

Pariksha Pe Charcha : Deepika Padukone ने बच्चों से कहा, अपने स्ट्रेस के बारे में माता-पिता और शिक्षकों से करें बात

Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भाग लिया, जहां वो अपने व्यक्तिगत अनुभवों को छात्रों संग शेयर करती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा के दौरान तनाव को कैसे मैनेज करें इस पर भी बात की। चर्चा के दौरान दीपिका ने अपने बचपन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका खेल और गतिविधियों के प्रति झुकाव था। उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन में बहुत शरारती थी। आज भी मेरे माता-पिता कहते हैं कि आप दीपिका को कभी भी जमीन पर नहीं पाएंगे। मैं हमेशा सोफे, टेबल और कुर्सियों पर कूदती रहती थी। मुझे एक्स्ट्रा-करिकुलर (पाठय़ेतर) गतिविधियों में अधिक रुचि थी।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपिका ने परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने छात्रों से तनाव, शिक्षकों और अभिभावकों के दबाव से निपटने के बारे में बात करने के साथ उन्हें सलाह भी दी, दीपिका ने कहा, ‘उन चीजों पर फोकस करें जिन्हें आप कंट्रोल कर सकते हैं। अपने माता-पिता और शिक्षकों से अपने तनाव के बारे में बात करें, इसके कारण की पहचान करें और इसे किसी ऐसे व्यक्ति को बताएं जिस पर आप भरोसा करते हैं।’

गलतियां करना सीखने का एक अहम हिस्सा है

छात्रों को तनाव से निपटने के प्रभावी तरीकों के रूप में ध्यान और व्यायाम का अभ्यास करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। दीपिका ने इस बात पर जोर दिया कि गलतियां करना सीखने का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने मौज-मस्ती, आराम के साथ प्रकृति और धूप के साथ की भी बात की। एक इंटरैक्टिव सीजन के हिस्से के रूप में उन्होंने एक गतिविधि आयोजित की जिसमें छात्रों ने कागज के टुकड़ों पर अपनी ताकत लिखी और उन्हें एक बोर्ड पर प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा, ‘यह गतिविधि आपको यह एहसास कराती है कि यदि आप अपनी कमजोरियों के बजाय अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आप देखेंगे कि आप कितनी चीजों में अच्छे हैं।’ सीजन में एक मजेदार तत्व जोड़ते हुए दीपिका ने छात्रों के साथ कई गेम भी खेले। इससे पहले मंगलवार को, उन्होंने परीक्षा पे चर्चा में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला और इस एपिसोड के बारे में उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के तनाव और दबाव से निपटने में छात्रों की मदद करने के प्रयासों की सराहना की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें