Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान: श्रीमाधोपुर के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, छह घायल

February 12, 2025

राजस्थान: श्रीमाधोपुर के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, छह घायल

जयपुर। राजस्थान के श्रीमाधोपुर के पास बुधवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में छह अन्य घायल हुए हैं। श्रीमाधोपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल श्रीराम ने बताया कि कार में सवार लोग आगरा से खाटूश्य़ामजी जा रहे थे। इसी दौरान, श्रीमाधोपुर के पास खंडेला रोड पर बंद पड़े रलावता टोल पर ये हादसा हो गया। बुधवार तड़के हुए इस हादसे में आगरा निवासी अजीत सिंह (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी सीमा (33) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दंपत्ति सहित छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें