Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanju Samson की उंगली की हुई सर्जरी, IPL से पहले फिट होने की उम्मीद

February 12, 2025

Sanju Samson की उंगली की हुई सर्जरी, IPL से पहले फिट होने की उम्मीद

Sanju Samson : भारतीय बल्लेबाज़ और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की बीते मंगलवार को उंगली की सर्जरी हुई है और आईपीएल से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है। सैमसन को रिकवर होने में एक महीने के समय लगने की उम्मीद है ऐसे में उनके पास आईपीएल के लिए तैयार रहने का पर्याप्त समय होगा। आईपीएल 21 मार्च के सप्ताहांत से शुरू हो सकता है।

सैमसन को यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 के दौरान लगी थी जब जोफ़्रा आर्चर की गेंद उनकी उंगली पर जा लगी थी। इस चोट के चलते सैमसन की जगह पर ध्रुव जुरेल ने मैच में विकेटकीपिंग की थी। जुरेल ने उस मैच में तीन कैच लपके थे और भारत को 150 रनों की बड़ी जीत हासिल हुई थी।

इस चोट के चलते सैमसन 8 फ़रवरी से शुरू हुए केरल और जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर-फाइनल मैच में भी नहीं खेल पाए। सैमसन के लिए टी20 सीरीज़ अच्छी नहीं रही थी और पांच मैच में वह 10.20 की औसत और 118.60 के स्ट्राइक रेट से 51 रन ही बना पाए।

सैमसन ने पिछली बार वनडे दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ खेला था और उन्होंने शतक भी लगाया था। 2024 में उतने वनडे नहीं थे लेकिन उन्हें अभ्यास शिविर में शामिल ना होने के चलते केरल के विजय हजारे ट्रॉफी दल से बाहर कर दिया गया था।

सैमसन को आगे आईपीएल में आरआर की कप्तानी करनी है। उनकी कप्तानी में पिछले सीज़न आरआर ने प्लेऑफ में प्रवेश किया था लेकिन दूसरे क्वालीफायर में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार मिली थी।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें