Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, पुरानी फोटो शेयर कर लिखी ये बात

February 12, 2025

आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, पुरानी फोटो शेयर कर लिखी ये बात

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में उनके (आचार्य सत्येंद्र दास) अमूल्य योगदान को हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर आचार्य सत्येंद्र दास के साथ पुरानी तस्वीर भी शेयर की। यह फोटो उस वक्त की है, जब अयोध्या में भगवान रामलला टेंट में विराजमान थे।

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को लिखा, ’राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। धार्मकि अनुष्ठानों और शास्त्री के ज्ञाता रहे महंत जी का पूरा जीवन भगवान श्रीराम की सेवा में समर्पति रहा। देश के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं अनुयायियों को संबल प्रदान करे। ओम शांति।’

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ’परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दु:खद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें